बहराइच: शहर स्थित महाराज सिंह इंटर कॉलेज सहित ज़िले के मतदेय स्थलों का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण
रविवार को अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के तहत आयोग द्वारा विशेष अभियान तिथि के मौके पर जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित शिविर के दौरान मतदाताओं की सूची को पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान डीएम ने एसपी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।