सेपउ: सैपऊ में नगर पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल, परेशान लोगों ने खुद संभाली नाली सफाई की जिम्मेदारी
Sepau, Dholpur | Jun 20, 2026 नगर पालिका प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं की लगातार अनदेखी किए जाने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कस्बे की कोली बस्ती में लंबे समय से अवरुद्ध पड़ी नाली के कारण जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने आखिरकार खुद ही मोर्चा संभाल लिया और नाली की सफाई कर पानी निकासी का रास्ता बनाया। जानकारी के अनुसार सर्राफा बाजार स्थित कोली बस्ती के मोड़ पर नाली काफी समय