बेंगाबाद: बेंगाबाद के पतरोडीह में पशुपालकों को एल नीनो के प्रभाव व पशुधन बचाव के उपायों के प्रति किया गया जागरूक।
बदलती जलवायु परिस्थितियों एवं एल नीनो के संभावित प्रभावों को देखते हुए जिला गव्य विकास कार्यालय, द्वारा बेंगाबाद के ग्राम पतरोडीह में शुक्रवार को 11 बजे से पशुपालकों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य बढ़ते तापमान एवं संभावित जल संकट की स्थिति में पशुधन को सुरक्षित रखने तथा पशुपालकों को आवश्यक एहतियाती उपायों के प्रति जागरूक करना था।