मीनापुर: मीनापुर थाना परिसर में चैती छठ नवरात्र व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
थाना परिसर में चैती छठ, चैत्र नवरात्र, रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई,अध्यक्षता सीओ कुणाल गौरव ने की,थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार गुप्ता ने सभी पर्वों में शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा,पकड़े जाने पर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी । ईद के दिन पुलिस की पैनी नजर रहेगी । लाउडस्पीकर,पर प्रतिबंध रहेगा।