मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जुगाड़ गाड़ी व ऑटो की हुई टक्कर, दो मजदूरों की हुई मौत
मीनापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में जुगाड़ गाड़ी व ऑटो की टक्कर में दो मजदूर की मौत की मामला प्रकाश में आया है। घटना रविवार की देर शाम की है। मृतक की पहचान तालिमपू गांव के लक्ष्मण साहनी के 24 वर्ष के पुत्र अजय कुमार और लालबाबू साहनी के 25 वर्षीय पुत्र छोटेलाल साहनी के रूप में हुई है।