मीनापुर: नेउरा बाजार से चैत्र नवरात्र दुर्गा पूजा को लेकर 3101 कन्याओं के साथ निकाली गई कलश यात्रा
चैत्र नवरात्र को लेकर नेउरा से 3101 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली।चैत्र नवरात्र दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमास्थल नेउरा बाजार से कलश यात्री खेनाइपट्टी, बहबल बाजार, गंजबाजार, मीनापुर होते हुए बैंड-बाजे के साथ रघई घाट पहुंचे।बूढ़ी गंडक नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर पुनः कलश यात्री प्रतिमास्थल पर पहुँचे।