सिधवलिया: बरहिमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 1 महिला घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक़ आरोपी के द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा किया जा रहा था, विरोध करने पर मारपीट की गई।