मुंगेर: भयंकर आंधी में गिरा सौ साल पुराना बरगद का पेड़, घर ध्वस्त, महिला गंभीर रूप से घायल
Munger, Munger | May 27, 2026 प्रखंड क्षेत्र के सती स्थान के पास मंगलवार देर रात आए भयंकर आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवा और बारिश के दौरान करीब सौ साल पुराना विशाल बरगद का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से अशोक मंडल का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि हादसे में सुनैना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने