कोंडागांव: 03 अप्रैल से लिहागांव में मावली मेले का आयोजन, पाण्डे मीना बाजार रहेगा मेले का आकर्षण
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत लिहागांव में 3 अप्रैल को पारंपरिक मावली मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा मेले की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस वर्ष मेले में स्थानीय पांडे मीना बाजार मेले का आकर्षण बन रहा है, जहां छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। मीना बाजार व्यापारी संगठन के जिला अध्यक्ष रोशन पांडे...