सदर: हुकुलगंज में तेज रफ्तार कार शिव मंदिर से टकराई, चालक घायल, सीसीटीवी में कैद वीडियो हुआ वायरल
Sadar, Varanasi | Jun 12, 2026 वाराणसी के लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र हुकुलगंज में तेज रफ्तार कार ने अपना नियंत्रण खोते हुए शिव मंदिर में जा टकराई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में शिव मंदिर क्षतिग्रस्त हुआ, तो वही वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरी दुर्घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।