सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने एटीएम लूट की साजिश नाकाम की, पासवर्ड लेकर एटीएम तोड़ने वाली महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर में होली से पहले पुलिस ने बड़ी वारदात टाल दी। थाना सदर बाजार पुलिस ने एटीएम में चोरी की कोशिश कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस, दो पेंचकस, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है।