भोरे: भोरे में किसानों की ज़िद के आगे नहीं झुकेगा विभाग, हर हाल में होगा नेशनल हाईवे 727B का निर्माण: जिलाधिकारी
भोरे उत्तर प्रदेश की सीमा से बिहार में प्रवेश करने वाली वाराणसी वाया भोरे कटेया होते हुए तमकुही राज तक जाने वाली नेशनल हाईवे 727 बी के निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। जिला अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने दो टूक शब्दों में कहा कि किसानों के आंदोलन या विरोध के कारण नेशनल हाईवे का काम नहीं रुकेगा। सरकार इसे हर हाल में पूरा करेगी।