काराकाट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से अपहृत दो किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। आज गुरुवार की शाम करीब 4 बजे इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि दोनों किशोरियों की बरामदगी गोड़ारी बाजार के समीप से की गई। उन्होंने बताया कि बरामदगी के बाद दोनों किशोरियों का बयान कलमबद्ध किया गया है। पुलिस अन्य पहलू पर जांच कर रही है।