सिवनी: ग्राम कारीरात में इनामी मडई मेला आयोजित, सिवनी विधायक समेत सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे
Seoni, Seoni | Nov 7, 2024 आज 7 नवंबर को दोपहर से लेकर शाम लगभग 5 बजे तक सिवनी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम कारीरात में इनामी मडई मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। बता दे की ग्राम में प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें आसपास के ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहते हैं।