बीना: छोटी बजरिया के राम जानकी मंदिर में चोरी, चोर लाखों के चांदी के छत्र ले उड़े
Bina, Sagar | Apr 6, 2026 सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे जब पुजारी पंडित प्रेम नारायण शर्मा रोजाना की तरह मंदिर पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मंदिर के अंदर दान पेटी नीचे डली हुई थी और भगवान राम-जानकी के सिर पर शोभायमान लाखों रूपए कीमत के चांदी के नौ छत्र गायब थे।चौंकाने वाली बात ये है कि ये मंदिर छोटी बजरिया पुलिस चौकी से सिर्फ चंद कदमों की दूरी पर स्थित है।