डेहरी: डालमियानगर में अपहरण की झूठी साजिश का खुलासा, युवती डेहरी स्टेशन से बरामद हुई
Dehri, Rohtas | May 6, 2026 डालमियानगर में अपहरण की झूठी साजिश का खुलासा, युवती डेहरी स्टेशन से बरामद डालमियानगर थाना क्षेत्र में अपहरण की एक झूठी साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में युवती ने स्वयं अपने मोबाइल से मैसेज भेजकर अपहरण की कहानी रची थी। इस संबंध में एएसपी ने बुधवार को शाम करीब 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी।