कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने धारदार हथियार के साथ भूरा गांव के निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक यशपाल सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव भूरा के समीप एक संदिग्ध युवक जाता हुआ दिखाई दिया, जिसे पकड़कर तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद हुई। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। आरोपी का नाम असलम बताया।