मेदिनीनगर (डालटनगंज): पिपराटांड: राजमनी पाठक की हत्या जमीन के भेद खुलने की आशंका में की गई, परिचित गिरफ्तार, ब्लाइंड केस का खुलासा
पलामू के पिपराटांड थाना क्षेत्र के करमा गांव में 29 अप्रैल को हुई राजमनी पाठक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में आरोपी बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी और पीले रंग का थैला बरामद किया गया है।