खरसिया: स्वच्छ खरसिया की ओर बड़ा कदम, 56 मोहल्ला समितियों के साथ शुरू हुआ जन-जागरूकता अभियान
खरसिया के श्री लखीराम ऑडिटोरियम में स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 18 वार्डों की 56 मोहल्ला समितियों सहित विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही। स्वच्छता, कचरा पृथक्करण और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।