कटघोरा: कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा, कोयला लेने जा रहे भारी वाहन में लगी भीषण आग
कुसमुंडा खदान में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिन 100 टन वजनी डंपर में आग लगने के बाद अब एक और भारी वाहन आग की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार, यह वाहन कुसमुंडा में नियोजित एक ठेका कंपनी में कार्यरत था और कोयला लेने के लिए खदान के कोयला फेस की ओर जा रहा था। इसी दौरान आरबीआर कंपनी के नीचे वाहन में अचानक भीषण आग लग गई।