आगर: CM डॉ. मोहन यादव ने आगर के किसानों को दी 138 करोड़ रुपये की राहत राशि, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने जताया आभार
आगर-मालवा जिला,जो अब तक मुआवजा राशि से वंचित था,आज बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने उज्जैन जिले के तराना से सिंगल क्लिक के माध्यम से आगर जिले के किसानों के लिए 138 करोड़ रुपए की राहत राशि जारी की है।इस निर्णय के बाद जिले के किसानों में हर्ष का माहौल है।भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने रविवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद प्रकट किया