तरबगंज: जफरापुर गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बारहसिंगा घायल
जफरापुर गांव के पास रविवार की सुबह सड़क पार कर रहे हिरन अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरन को उठाकर पशु अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।वन दरोगा अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि कहीं से भटक कर हिरन आ गया था।सड़क को पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया था।