लखीमपुर: गौरा झबरा गांव के पास मुंडन समारोह से लौट रहे युवक को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के गौरा झबरा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव निवासी उत्तम कुमार पुत्र प्यारेलाल मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद देर रात पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।