स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत चल रहे “स्वच्छ संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हाथ धोने के महत्व और सही तरीकों की जानकारी दी गई। जशपुर जनसंपर्क से बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार विशेषग्यो ने साबुन और स्वच्छ जल से हाथ धोने के पांच चरणों का प्रदर्शन किया।