जहानाबाद: अलगना गांव में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 156वें रविवार को किया गया पौधारोपण।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 156वें रविवारीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन अलगना गांव में किया गया। मौके पर गायत्री परिवार के श्यामनारायण कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण से पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है।