समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 321, दिनांक 20.06.2026
********************************
*जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक में मनरेगा, स्वच्छता, जल-जीवन-हरियाली योजनाओं पर जोर, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश*
********************************
आज दिनांक 20 जून 2026 को
आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और जल-जीवन-हरियाली जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत आहार, पइन और पोखरों का जीर्णोद्धार शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। इसके साथ ही, व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने तथा सभी चापाकलों के किनारे सोखता निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। डीआरडीए निदेशक ने जानकारी दी कि जिले में अब तक 44 खेल मैदानों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 13 खेल मैदानों का निर्माण कार्य अभी लंबित है। जिला पदाधिकारी महोदय ने इन लंबित खेल मैदानों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कार्यों में आधार आच्छादित करने और भुगतान प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पारदर्शी बनाने पर भी बल दिया गया।
बैठक में आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पूरी तरह योग्य लाभार्थियों तक ही पहुँचे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों में एक-एक आदर्श कॉलोनी का निर्माण कराने का विशेष लक्ष्य दिया है।
स्वच्छता अभियान के संदर्भ में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई जिनमें
स्वच्छता कर्मियों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने और खराब पड़े ई-रिक्शा की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा यूजर चार्ज की वसूली को प्रभावी बनाने को कहा गया। सभी पंचायतों में कुओं का सर्वे करने और महादलित टोलों में प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक, डीआरडीए लेखा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक कॉर्डिनेटर, जिले के सभी मनरेगा पीओ सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए इन निर्देशों से उम्मीद है कि जिले में लंबित विकास कार्यों में गति आएगी और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँच सकेगा।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jun 21, 2026