बीकानेर: सुभाष पूरा रोड पर अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, वाहन सहित 28 घरेलू गैस सिलेंडर किए गए जब्त
रसद विभाग की टीम ने एलपीजी (आपूर्ति एवं वितरण का विनिमयन) आदेश 2000 के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन सहित 28 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। जिला रसद अधिकारी के अनुसार प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार ने पुलिस लाइन चौराहा, सुभाषपुरा रोड पर ओमनी वैन को रुकवाकर जांच की। वैन में घरेलू गैस सिलेंडर भरे पाए गए, लेकिन चालक बलजीत सिंह कोई भी वैध दस्तावेज, गेट