अमरोहा: अमरोहा के जिला अधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने किया योगा, जन आंदोलन की तरह मनाया जाएगा योग दिवस
Amroha, Amroha | Jun 15, 2026 अमरोहा जिलाधिकारी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। योग दिवस के अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, ग्राम पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए योग सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।