मथुरा: दुष्कर्म के मामले में जमानत पर आए युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश, जेल भिजवाने वाले पड़ोसियों पर मर्डर का आरोप
मथुरा के महावन क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चिंता हरण महादेव मंदिर के पास यमुना किनारे एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान धीरज उर्फ भूरा के रूप में हुई है, जो कुछ समय पहले ही दुष्कर्म के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।नगला बाला पचावर का रहने वाला धीरज फरीदाबाद में नौकरी करता था