मोहन बड़ोदिया: मोहन बड़ोदिया कॉलेज के पास 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, सोमवार को होगा पोस्टमार्टम
मोहन बड़ोदिया कॉलेज के समीप रविवार दोपहर 3 बजे के करीब एक अज्ञात व्यक्ति का शव की सूचना मोहन बड़ोदिया पुलिस को मिली, सूचना पर मोहन बड़ोदिया बड़ोदिया थाना प्रभारी अरविंद तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया, शव की शिनाख्त मोहन बड़ोदिया निवासी सिद्दूलाल पिता मुकुंदरम जाति सिकलीगर उम्र 65 वर्ष के रूप में हुई ।