कटनी नगर: परसेल ग्राम में जमीनी विवाद के चलते दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
कटनी के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले परसेल ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है जिस पर दो लोगों के साथ दो लोगों के द्वारा जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर दी गई जिसके चलते दोनों लोग घायल हुए हैं घायलों को उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार किया जा रहा है