बहराइच: पॉकसो कोर्ट ने नाबालिग के हत्यारे को सुनाई फांसी की सज़ा, मासूम की माँ बोलीं- कोर्ट से मिला इंसाफ
12 मई को बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र मे 7 साल के मासूम की निर्मम हत्या करने के मामले में गुरुवार को बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने हत्यारे को फांसी की सजा सुनाई। इस पर शुक्रवार को दीवानी न्यायालय पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका पड़ोसी था जो उसके 7 साल के मासूम को डीजे दिखाने ले गया था और उसकी निर्मम हत्या कर दी थी पीड़िता ने कहा कि उसे कोर्ट से इंसाफ मिला है।