सिंधिया घाट पर नमामि गंगे टीम ने वेदपाठी बटुकों के साथ चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Sadar, Varanasi | May 16, 2024 मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने का सिलसिला गुरुवार को सिंधिया घाट पर चला । इसमें गंगा की सौगंध मतदान करेंगे हम की जानकारी देकर जनता को मतदान के दिन बूथ तक पहुंचने का आवाह्न किया गया । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने महर्षि योगी विद्याश्रम के वेदपाठी बटुकों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।