जगदलपुर: जगदलपुर सेंट्रल जेल की महिला बैरक में आयोजित चार दिवसीय मौन साधना शिविर ने दी आत्मशांति, सकारात्मकता और नई जीवन दृष्टि
आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा जगदलपुर सेंट्रल जेल, जिला बस्तर की महिला बैरक में चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम (मौन साधना शिविर) का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में लगभग 60 महिला बंदियों ने भाग लेकर गहन ध्यान, मौन, साधना, सेवा एवं सत्संग के माध्यम से आत्मिक शांति, मानसिक स्थिरता और आंतरिक आनंद का अनुभव किया।