सहारनपुर: सहारनपुर में दूध की पिकअप ने 3 साल के मासूम को कुचला, बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, चालक हिरासत में
सहारनपुर में बुधवार सुबह एक दूध की पिकअप ने घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान मुकरिम के बेटे शबी (3) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने पिकअप चालक को मौके पर ही पकड़ लिया था, जबकि उसका हेल्पर फरार हो गया।