समस्तीपुर: चैता गांव में जलावन लेने गाछी में गई एक किशोरी को सांप ने डसा, गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
अंगार थाना क्षेत्र के चैता उत्तरी गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने बताई कि उनकी पुत्री जलावन लेने गाछी में गई थी। उसी दौरान एक विषैला सांप ने डस लिया। नाजुक हालत में वे अपनी पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर के द्वारा शुरू किया गया इलाज।