दतिया में सोमवार को जिला प्रशासन ने नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने की अपील की है। जिला प्रशासन ने सोमवार शाम 06 प्रेसनोट जारी कर बताया की मोबाइल नंबर 84564948095 से कलेक्टर दतिया के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी डिमांड/मांग की जा रही है। यह नंबर पूरी तरह फर्जी है और इसका जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।