धामपुर: सयोहारा के सहसपुर में ओमर इंटरनेशनल स्लॉटर हाउस को प्रशासन ने किया सील, संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब ₹168 करोड़
बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे सहसपुर मे ओमर इंटरनेशनल स्लॉटर हाउस को प्रशासन ने सील कर दिया यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट से संबंधित है और आरोपी अतीक अहमद मूल रूप से बिजनौर के स्योहारा के सहसपुर कस्बे का निवासी है उसके खिलाफ जालौन जनपद के थाना ऐट में मुकदमा दर्ज किया गया था यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत की गई।