लातेहार: महुआडाड़ हाजत में बंद कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
जिले के महुआडांड़ थाना के हाजत में बंद एक कैदी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। कैदी पर कुरोकला गांव में सचिंद्र कुमार महतो की हत्या का आरोप था।मंगलवार रात को महुआडाड़ हाजत में बंद कैदी ने फंदे से लटक कर जान दे दी।मृतक को पोस्टमार्टम के लिए बुधवार की दोपहर करीब एक बजे लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया।