वज़ीरगंज: अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त किया गया
वजीरगंज थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने सोमवार शाम 6:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह कार्रवाई रविवार को की गई। गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में ट्रैक्टर को पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से बालू लदा हुआ था।