कटघोरा: कोरबा में रफ्तार का कहर, 3 सड़क हादसों में 2 की मौत और 5 घायल
Katghora, Korba | May 15, 2026 कोरबा। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। पहली घटना कोहड़िया मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार छतराम दोन्द्रो की बस से टक्कर के बाद मौत हो गई। दूसरी घटना अप्पू गार्डन के पास हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा और बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए।