मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर पात्र गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल ने अपनी पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए इस वर्ष भी CBSE कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। जिसमें विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिससे विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल बना हुआ है और छात्र-छात्राओं में अनोखा आत्मविश्वास देखने को मिला है।