जरमुण्डी: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस पहुंचे बासुकीनाथ दरबार, ज़िला एवं प्रखंड के वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद, पुलिस प्रशासन सतर्क
विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ धाम दरबार में शनिवार 12:00 बजे के लगभग झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस पहुंचे पूरी विधि विधान के साथ बाबा भोले का पूजा अर्चना इन्हें कराया गया मंदिर प्रांगण में वैदिक आरती करवाई गई। इस दौरान जिला के वरीय पदाधिकारी जरमुंडी के बीडीओ सीओ थाना प्रभारी के साथ दर्जनों पुलिस के जवान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रखी थी।