हाथरस: दो थाना क्षेत्र में सांपों का आतंक बरकरार, खेत पर फसल काटने और निगरानी करते समय तीन लोगों को काटकर किया घायल, उपचार जारी
जिला हाथरस में दो थाना क्षेत्र में सांपों का आतंक पूरे तरीके से बरकरार है खेतों में काम करने वाले एवं निगरानी करने वाले लोगों को सांप काट रहे हैं ऐसा ही मामला शुक्रवार रात 9:00 बजे के लगभग जिला अस्पताल में देखने को मिला जिसमें एक किशोर एवं दो लोगों को सांप ने काट लिया गांव कपूरा ,तेहरा और असरोई, के ये रहने वाले हैं जिला अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक मामले आए