हाथरस: गांव कपूरा में खेत पर बाजरा की फसल काटते समय एक किशोर को सांप ने पैर पर काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लाए
जनपद हाथरस की तहसील सदर तहसील क्षेत्र के गांव कपूरा में खेत पर बाजरा की फसल काटते समय एक किशोर को सांप ने पैर पर काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। किशोर ने बताया कि वह खेत पर बाजरा की फसल काट रहा था तभी पैर पर सांप ने काट लिया।