मैहर जिले अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव निवासी अश्मित पटेल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अश्मित पटेल ने भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 3rd पंजाब रेजिमेंट में अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। अश्मित के पिता राजकुमार पटेल भी भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं।