रामगढ़ चौक: बिहटा गांव में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करने पर बिजली विभाग ने 6 लोगों पर दर्ज कराया मामला
बिहटा में बुधवार 4 बजे बिजली विभाग के अधिकारियों ने चोरी से बिजली का उपयोग किए जाने को लेकर रामगढ़ चौक थाना में 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिहटा गांव में छापेमारी की गई। जिसमें मीटर बाईपास कर कई लोग बिजली का उपयोग करते पाए गए। जिनपर कार्यवाही व जुर्माना तथा बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है