आरोन: शाहबाजपुर के पास कार और बाइक की टक्कर में दो भाई घायल, आरोन थाने में मामला दर्ज
Aron, Guna | May 30, 2026 आरोन थाना के शाहबाजपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। 30 मई को दर्ज मामले में घायल विवेक अहिरवार और उसके भाई अनिल अहिरवार ने पुलिस को बताया अपने गांव तारपुर से आरोन जा रहे थे कार ने टक्कर मार दी दोनों भाई गंभीर घायल हो गए। आरोन अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया है। पिता कालूराम अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जारी है।