सोहागपुर: बघेल ढाबा के पीछे अवैध रेत भंडारण का वीडियो वायरल
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेल ढाबा के पीछे अवैध रूप से रेत भंडारण करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में सोमवार को लगभग 2:00 बजे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अवैध रूप से रेत माफिया के द्वारा रेत भंडारण किया जा रहा है,और नगर में ऊंचे दामों पर रेत की बिक्री की जा रही है।