हज़ारीबाग: गहने चमकाने के नाम पर ठगी से सावधान रहने की अपील
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि सोने-चांदी के गहने चमकाने, साफ करने या झाड़-फूंक के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने आभूषण न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।